Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

“मोदी की गारंटी” है कि आज का नया भारत पुनः “विश्व गुरू” के साथ-साथ “विश्व शक्ति” बनेगा : सीएम धामी

 देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे:आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा “इस ऐतिहासिक रैली में मैं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री मोदी समेत आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है, अपने दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो “न भूतों न भविष्यती” हैं।” उन्होंने कहा कि मैं, इन दस वर्षों को “भारतवर्ष के नवनिर्माण” की “सफल यात्रा” के रूप में देखता हूं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश जहां एक और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं।”

पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि “मोदी की गारंटी” है कि आज का नया भारत पुनः “विश्व गुरू” के साथ-साथ “विश्व शक्ति” बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है।” हमारी सरकार ने ऐसे निर्णयों को लेने का प्रयास किया है, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वहीं सीएम ने कहा कि “कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक केवल और केवल लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने की असफल कोशिश करती रहती है।” जब मोदी जी कहते हैं, भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ….”