Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

देहरादून, न्यूज़ आई : विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा। मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।