Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

गौचर में 12 अप्रैल को राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में करेंगे जनसभा

देहरादून, न्यूज़ आई:लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों का प्रचार 6 दिनों बाद थम जाएगा। ऐसे में भाजपा अब चमोली जिले में स्टार प्रचारकों को उतारने वाली है। इसकी शुरुआत गौचर से होगी। गौचर में 12 अप्रैल को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा ने बुधवार को गौचर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह की सभा के बाद श्रीनगर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। वहीं गोपेश्वर व अन्य स्थानों पर भी पार्टी स्टार प्रचारकों को उतारेगी।