Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आईएएस दीपक रावत ने गीत गाकर मतदाताओं को किया जागरूक..

देहरादून, न्यूज़ आई : आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसी कड़ी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पहाड़ी बोली में मतदाता जागरूकता गीत गाया है. दरअसल, कुमाऊं कमिश्नर और आईएएस दीपक रावत ने लोकतंत्र के इस महापर्व में पहाड़ी बोली के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है. दीपक रावत ने ‘हिट ओ आमा बुबू मतदान करी ऊलां…सुन ओ ददा भौजी हम वोट दिबै ऊलां, भलो नेता चुनौला…’ बोल से गीत रिकॉर्ड किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. गीत में वो पहाड़ी बोली में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं.

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्तराखंड के स्थानीय सेलेब्रिटीज से लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार और अन्य पेशों से जुड़े लोग जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं.