Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

देहरादून, न्यूज़ आई: लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्‍तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ मतदान होगा। बता दें कि राज्‍य में कुल 55 प्रत्‍याशी इन चुनावों में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। वहीं कल यानी शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है. जिसके लिए राज्य के सभी जिलों की विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. इस दौरान सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे और पार्टियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए.