Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड में नए आंकड़े जारी, करीब डेढ़ फीसदी मतदान प्रतिशत और बढ़ा, अब 57.24% पहुंचा आंकड़ा

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत करीब डेढ़ फीसदी बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने इसके ताजा आंकड़े जारी किए हैं। पोलिंग पार्टियों के लौटने और आंकड़ों का मिलान करने के बाद यह जानकारी जारी की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, 19 अप्रैल तक प्राप्त जानकारी के हिसाब से राज्य में 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन यह आंकड़ा परिवर्तनीय था, क्योंकि राज्य में कई पोलिंग पार्टियों को लौटने में भी तीन दिन तक का समय लगता है। उनके आने के बाद सभी आंकड़ों का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई है। राज्य में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया, अभी सर्विस मतदाता, मतदान कर्मचारियों के मत, दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के वोट इसमें शामिल नहीं हैं। मतगणना की सुबह आठ बजे तक डाक मतपत्र वापस आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी। मतदान का यह आंकड़ा 58 प्रतिशत पार कर सकता है।

सबसे अधिक मतदाताओं वाली हरिद्वार लोकसभा सीट इस बार मतदान में भी अव्वल साबित हुई है। इस लोकसभा में सर्वाधिक 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 62.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पर्वतीय सीटों में टिहरी पर सर्वाधिक 53.76 प्रतिशत, गढ़वाल में 52.42 प्रतिशत और अल्मोड़ा में सबसे कम 48.82 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।