Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

मसूरी में हुए दुःखद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

देहरादून, न्यूज़ आई: पहाड़ों की रानी मसूरी में आज शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे की बड़ी घटना हो गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर हैं । आज दिनांक समय सुबह 05.30 बजे कोतवाली मसूरी को सूचना मिली की चुनाखाला से 100 मीटर उपर एक वाहन सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कार सवार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये है। उक्त सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरण सहित, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी की टीम तत्काल मौके पर पहुँची, तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुये वाहन में फंसे लोगो को बाहर निकाला गया, मौके पर एक एंडेवर वाहन संख्या UK 07 BD 8600 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल गिरा हुआ था। कार में 06 व्यक्ति (04 युवक 02 युवतियां) थे, जिनमे से चारों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, दुर्घटना में घायल दोनों युवतियों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनमें से 01 युवती की दौराने उपचार मृत्यु हो गयी तथा दूसरी युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेन्टर रेफर किया गया। दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी लोग आज प्रातः देहरादून से मसूरी घुमने के लिए आये थे, जिनमें से 03 युवक तथा 02 युवतियां IMS यूनिवर्सटी देहरादून तथा 01 युवक DIT यूनिवर्सटी के छात्र है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।