Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

मुख्य सचिव ने अवैध रूप से खड़े होने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में रॉफ्टिंग व कैंपिंग स्थलों के पास ही पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के प्रयास हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए। इसके खिलाफ सख्त व कार्रवाई हो।

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नीलकंठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ट्रैफिक मैनेजमेंट को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं।