Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

राजधानी दून के रायपुर इलाके में बम फटने से हुआ धमाका

देहरादून, न्यूज़ आई: राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके में बड़ा धमाका,धमाका सुनाई देने से लोग सहम गए। धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है। थाना रायपुर क्षेत्र के किद्दु वाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 05 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट होने से सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना रायपुर पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं.