Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान, अब एक बार फिर से बन गया गले की फांस

देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा का बयान, अब एक बार फिर से पार्टी के गले की फांस बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पित्रोदा के बयान को ‘चमड़ी के रंग’ और ‘नस्लीय टिप्पणी’ से जोड़ दिया है। पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा, भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। पश्चिम भारत के लोग अरबी जैसे लगते हैं। उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। उनके इस बयान को भाजपा ने ‘नस्लीय टिप्पणी’ बताया है। खास बात है कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही ‘पित्रोदा’ के बोल बिगड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने ‘विरासत कर’ पर विवादित बयान दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में पित्रोदा ने कहा था, अब क्या है ‘1984’ का। आपने (नरेंद्र मोदी) पांच साल में क्या किया, अब उसकी बात करिए। 1984 में जो हुआ, वो हुआ। पित्रोदा ने तब 1984 के दंगों को लेकर बयान दिया था। उसके बाद पीएम मोदी से लेकर निचले स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता ने उस बयान को ‘हुआ तो हुआ’ नाम से लोगों के बीच पहुंचा दिया था।