Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत, रोमांचक मैच में छह रन से हराया

(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने। पाकिस्तान को एक समय 30 गेंद में 37 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट शेष थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 30 रन देते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 113 रन के योग पर सीमित कर दिया। टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है।