तिरुपति के प्रसाद में ‘चर्बी’ मिलाए जाने की जांच करेगी केंद्र सरकार
न्यूज़ आई : तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट के खुलासे पर हड़कंप मचा हुआ है. इस खबर के सामने आने के बाद देश-दुनिया के करोड़ों हिंदू हैरान हैं और वे इस मामले में सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. इस मामले की गूंज अब केंद्र सरकार तक भी पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की और इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.
