Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

पीएम मोदी ने शांति बहाली के समर्थन को दोहराया

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी यात्रा के अंतिम दिन न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. पीएम मोदी और जेलेंस्की की पिछले तीन महीने में यह तीसरी मुलाकात है. पीएम मोदी की इस मुलाकात के बाद अमेरिका की उम्मीद जग गई है और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इशारों ही इशारों में कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को भारत रुकवा सकता है. बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले महीने यूक्रेन का दौरान किया था जेलेंस्की से मुलाकात की थी. इससे पहले पीएम मोदी जुलाई में रूस गए थे, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की फोटो शेयर की है और यूक्रेन में शांति बहाली के समर्थन को दोहराया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की अपनी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया.’