Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89,129 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हुई. 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है. देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,58,909 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 है.
कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र की हालत चिंताजनक है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले प्रतिदिन 50,000 के करीब होने जा रहे हैं. कड़े कदम उठाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है. आंकड़े बढ़ते रहे तो बेड की कमी हो सकती है. मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों के साथ बैठक की. जो भी प्रतिबंध लगाने हैं, 2 दिन के बाद सरकार निर्णय लेगी.