Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

खेलों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने की नई पहल

देहरादून, न्यूज़ आई: खेलों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने नई पहल की है। इसके तहत प्रदेश के स्कूली बच्चों से खेलों के शुभंकर और लोगो के नए डिजाइन, टैगलाइन और गीत की प्रविष्टियां मांगी जाएंगी। इसमें अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी मौका दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि खेल, बाल कल्याण और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रतियोगिता होगी। हर जिले से कुछ बच्चों को विजेता चुना जाएगा, जिन्हें नकद इनाम दिया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से प्रविष्टि भेज सकते हैं। जल्द ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। प्रतियोगिता में पहले 18 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा, इसके बाद व्यस्कों को भी शामिल किया जाएगा। प्रविष्टि में आए शुभंकर और लोगो यदि बेहतर लगे तो शुभंकर के बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है। खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति युवाओं को भी जागरूक करके सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने और उनकी रुचि खेलों के प्रति बढ़ाकर नशे से दूर रखने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई है। इसके तहत युवा महोत्सव करवाया जाएगा। अधिकारियों के साथ उसकी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।