Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : बदरीनाथ धाम में रविवार को 21 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद एक दिन में बदरीनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले कपाट खुलने के दिन करीब 23 हजार 580 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। रविवार को 21258 तीर्थ यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं अब धाम में पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या दो लाख 33 हजार 747 हो गई है। रविवार को छुट्टी होने के साथ ही इन दिनों माणा में पुष्कर कुंभ के चलते बदरीनाथ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में खासी रौनक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर इस पावन यात्रा को सफल और स्मरणीय बनाएं