Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल

चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि  पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए, मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य में इसी प्रकार की पत्रकारिता  रही है।
पत्रकार अधिवेशन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है,  प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका  शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारी कल्पना से भी अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।