Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल क्लब में आम जनता की समस्याओं को सुना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल  क्लब में सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत  सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रांतर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुंचकर बाबा नीब करोरी महाराज जी के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश  की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही। इसके उपरांत सुबह 11ः22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक श्रीमती सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण  सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी,अनिल कपूर डब्लू, भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं भक्तजनों  का भारी जनसमूह उपस्थित रहा।