Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, भीषण गर्मी का सितम जारी

देहरादून, न्यूज़ आई:   रविवार को दिल्ली के अधिकांश इलाके लू की चपेट में रहे और बढ़े तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मौसम विभाग के दो स्टेशनों मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 49.2 और 49.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले नौ सालों में ये महीने का सबसे गर्म दिन रहा है.

आज भी गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले कुछ अंकों की गिरावट दर्ज की  जा सकती है. लेकिन हीट वेव के कारण दिल्ली की सड़कों पर निकलना चुनौती बना रहेगा.

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान भवन ने आज भीषण गर्मी और बढ़ते हुए तापमान को लेकर प्रेस को संबोधित किया. मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हीट वेव की शुरुआत मार्च में हुई थी. तापमान तब 41-42 तक गया था. मार्च के मध्य हफ्ते तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस हो गया था. 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. लेकिन 12 मई को यही तापमान स्थिर हो गया था.