Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चारधाम यात्रा आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर रक्षा मंत्री से चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली पहली मुलाकात के दौरान ऋतु खंडूडी ने केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर केंद्रीय रक्षा मंत्री को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण दिया, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य एवं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में रक्षा मंत्री से बातचीत की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया, इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भी ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।