Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित:डा.नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक और साहसी कार्रवाई को नमन करते हुए देवभूमि सैन्यधाम उत्तराखंड के देहरादून की धरती पर आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ मे हजारो की संख्या मे उपस्थित देहरादूनवासियो के साथ प्रतिभाग किया।भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ हम सबने सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि “आप्रेशन सिंदूर की सफलता भारत की तीनो सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है।
यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है।आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है। मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को मेरा प्रणाम।”

डा. नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य के सम्मान व आदरणीय प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर 140 करोड़ भारत वासियो के भरोसे का प्रतीक #TirangaYatra में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित देशभर में जनता इस अभियान से जुड़कर देश और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है।भारत माता की जय के नारो से देश की गलियां गुजांएमान है।सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि देहरादून की सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का जनसमुद्र इस बात का प्रमाण है कि जब बात मातृभूमि की होती है तो सैन्यभूमि उत्तराखण्ड का हर नागरिक एकजुट खड़ा होता है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह नया भारत है जो अंदर घुस कर मारता है।भारत ने आप्रेशन सिंदूर से बता दिया है कि यह सटीक निशाने पर भारत का समूल प्रहार था जो दुश्मन की छाती पर था साथ ही भारत के मजबूत डिफेंस व कुशल रणनीति के आगे पाकिस्तान घुटने पर आ गया।डा. नरेश बंसल ने पाकिस्तान व आंतकवाद पर प्रहार करते हुए कहा की वो यह समझने आप्रेशन सिंदूर खत्म नही हुआ है केवल उसे रोका गया है।यह विश्व मे भारत की ताकत का प्रतिक है।

डा. नरेश बंसल ने भारतीय सेना के शौर्य तथा मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी, मा. रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी,मा. गृहमंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को नमन किया।