Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

BCCI ने किया आईपीएल 2025 के शेष कार्यक्रम का एलान

 (स्पोर्ट्स न्यूज़): भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेष मैचों के कार्यक्रम का एलान कर दिया। आईपीएल की दोबारा शुरुआत 17 मई से होगी। सभी मुकाबले छह मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। 18वें सत्र के 58 मुकाबले खेले जा चुके थे, जिसमें धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच भी शामिल था। इस मैच को बीच में ही रोक दिया गया था, इसलिए यह बेनतीजा रहा था। हालांकि, अब बीसीसीआई ने यह मुकाबला दोबारा कराने का निर्णय लिया है। 24 मई को दोनों टीमें जयपुर में भिड़ेंगी।

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 सत्र के शेष 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। छह मैदानों पर बाकी बचे मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें बंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद शामिल हैं। नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को है। रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से जयपुर में होगा जबकि इसी दिन शाम को दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से दिल्ली में भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरा डबल हेडर 25 मई को होगा। रविवार को दोपहर में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जबकि शाम को 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 28 मई, 31 मई और दो जून को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला 29 मई को होगा। 30 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा। दूसरा क्वालिफायर एक जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच तीन जून को होगा। इन चारों मुकाबलों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।