Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

एलेक्स कैरी ने टेस्ट पदार्पण पर सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने शनिवार को टेस्ट पदार्पण पर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। कैरी ने यहां गाबा, ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में कुल आठ कैच लपके। नतीजतन, उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में अपने पदार्पण पर सात कैच लपके थे। क्रिस रीड, ब्रायन टैबर, चमारा दुनुसिंघे, पीटर नेविल और एलन नॉट ऐसे ने भी अपने टेस्ट पदार्पण पर सात कैच लपके थे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां गाबा, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
20 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एलेक्स केरी (9) और मार्कस हैरिस (9*) ने केवल 5.1 ओवर में जीत दिला दी। चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 297 रनों पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 147 रन बनाए थे।