Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

कांग्रेस भवन में बवालः प्रदेश महामंत्री की जमकर पिटाई

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रदेश कांग्रेस के अंदर इन दिनों सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी लगातार उभर कर सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस में अभी हरीश रावत के ट्वीट का बवाल थमा भी नहीं था कि अब एक और नया बवाल सामने आ खड़ा हुआ है। दरअसल, कांग्रेस भवन में ही पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रीतम सिंह के समर्थक राजेंद्र शाह की पिटाई का हरीश रावत समर्थक युवकों पर लगा है। इस घटना के बाद राजेंद्र शाह ने पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी इसकी शिकायत की है।
उत्तराखंड में हरीश रावत के ट्वीट पर हुए बवाल के बाद कांग्रेस भवन में हरीश रावत समर्थकों ने एक नया विवाद पैदा कर दिया है। दरअसल हरीश रावत के समर्थकों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में ही प्रीतम सिंह के समर्थक माने जाने वाले पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट कर दी। विवाद हरीश रावत को लेकर गलत बयानी से शुरू हुआ। राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया है कि एक दिन पहले ही हरीश रावत के खासम खास राजीव जैन और जसबीर ने भी पार्टी कार्यालय में आकर हरीश रावत के खिलाफ बोलने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद आज सुबह कुछ युवकों ने पार्टी कार्यालय में आकर उनके साथ बेवजह मारपीट की जबकि उन्होंने हरीश रावत के लिए कभी भी कुछ गलत नहीं बोला। इस मामले को लेकर राजेंद्र शाह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी शिकायत की है। उधर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम भी इस घटना के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनके सामने यह घटना नहीं हुई है और फिलहाल वह इस घटना की जानकारी ले रहे हैं।