Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं: रोहित शर्मा

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 की शुरुआत एक बहुत ही रोमांचक मुकाबले के साथ हुई. विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी.
रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं. बहुत अच्छा मुकाबला रहा. हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया. हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे. हमने 20 रन कम बनाए. हमने कुछ गलतियां की लेकिन ऐसा होता है. हमें उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा. पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा.’