Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

सीएम ने कोरोनेशन अस्पताल में 100 शैय्याओं के चिकित्सालय का किया लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय, देहरादून के परिसर में 100 शैय्याओं के चिकित्सालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जन सेवा हेतु यह हास्पिटल तेजी से कार्य करेगा, जिस तरह दून हास्पिटल के साथ दून मेडिकल कॉलेज के बनने से सुविधाएं और बेहतर हुई हैं। इसी तरह इस चिकित्सालय के विस्तार से इसमें लोगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में जो भी कमियां आगे सामने आयेंगी, उनको पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी।