Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

IPL 2021: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से दी मात

चेन्नई: मुंबई और आरसीबी बीच के आईपीएल 2021 के ओपनिंग मैच में विराट कोहली की टीम ने बाजी मार ली है. रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने टीम को पहले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा.
आरसीबी ने 160 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया. बैंगलोर के तरफ से एबी डिविलियर्स ने 27 गेंदों में 48 रन बनाए. आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा, डिविलियर्स जब चौथे गेंद पर रन आउट हुए तो 2 गेंद में जीत के लिए 2 रन बाकी थे. सिराज और हर्षल पटेल ने 1-1 रन दौड़ कर मुंबई को हरा दिया.
मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए. मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्रिस लिन ने बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 49 रन बनाए.