Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रदेश में 748 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर 748 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 5384 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 31421 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 106246 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97327 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वहीं, प्रदेश में अब तक 1749 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, आज रुद्रप्रयाग जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। देहरादून में 335, हरिद्वार में 229, नैनीताल में 22, अल्मोड़ा 13, बागेश्वर 9, चमोली में 3
चंपावत में 6, पौड़ी में 30, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 18, ऊधमसिंहनगर में 73 और उत्तरकाशी में 2 कोरोना संक्रमित मिले।