Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

कोविड से लङाई में संत समाज भी आगे आया, 50 लाख का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा

देहरादून, न्यूज़ आई: आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री महंत रविंद्र पुरी जी, परमाध्यक्ष श्री माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार एवं सचिव निरंजनी अखाड़ा द्वारा मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को कोविड से लङाई में सहयोग हेतु 50 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने श्री महंत रविंद्र पुरी जी का आभार जताते हुए कहा कि कोविड के ख़लिफ इस जंग में संत समाज का यह योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर कोविड से लङाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे।