Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद देव तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गईं. इस मौके पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे.
सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था. वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं.
पिछले ही हफ्ते सुष्मिता देव असम कांग्रेस की नई टीम के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने गई थीं. यही नहीं उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी जब राहुल श्रीनगर से लौट रहे थे.
सूत्रों ने बताया कि तृणमूल में शामिल होने के बाद सुष्मिता अब त्रिपुरा की पार्टी प्रभारी बन सकती हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां टीएमसी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. असम राज्य से आने वाली और मूल रूप से बंगाली सुष्मिता देव के पिता स्वर्गीय संतोष मोहन देव पांच बार सिलचर सीट के अलावा दो बार त्रिपुरा पश्चिम सीट से भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.