Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

खेल विभाग खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध: रेखा आर्या

देहरादून, न्यूज़ आई : खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट आफ टर्म नौकरी और सरकारी विभागों में नौकरी देने को चार प्रतिशत का खेल कोटा प्रस्तावित है। इसके आदेश होते ही खिलाड़ियों को नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जल्द खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियां दी जाएंगी। बीते दिनों एथलीट मानसी नेगी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग की थी। उनका यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर खासा प्रसारित हुआ। इस पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी के लिए आश्वस्त किया है। खेल मंत्री ने कहा कि विभाग खिलाड़ियों की सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर गंभीर है।

खेल विभाग की ओर से मानसी नेगी को पदक जीतने पर खेल नीति के तहत पुरस्कार राशि दी जा रही है। संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 47500, 2019-20 में 87500, 2021-22 में 75000 रुपये दिए गए। एक जनवरी 2022 से 30 जून तक का एक लाख रुपये का चेक बना रखा है, जो आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री की ओर से मानसी नेगी को दिया जाएगा। एक जुलाई से 31 दिसंबर तक 887500 की धनराशि का बिल कोषागार में भेजा जा रहा है। धनराशि उपलब्ध होते ही डीबीटी या बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।