Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक (विलन) के किरदार से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाने वाले सुपर स्टार मोहन बाबू अपनी आगामी फिल्म कन्नप्पा के रिलीज से पहले देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री अपने दर्शकों को नहीं भूली। यही वजह है कि साउथ की फिल्में आज दक्षिण भारत से लेकर पूरे देश में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। जबकि, बॉलीवुड में इसके उलट हुआ है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता अपने दर्शकों को भूल गए हैं। दर्शक अपनी जड़ों और गांव से जुड़ी कहानी को देखना और सुनना पसंद करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति के तहत फिल्मकारों की आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हमारी फिल्म नीति राज्य के पर्यटन स्थलों को देश एवं दुनिया में पहचान दिलाने में सफल हो इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं। राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देकर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा हमारे युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने में सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।