Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर आज सूचना निदेशालय में टीकाकरण का आयोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर आज सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के कार्यालय में सभी मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना श्री रणबीर सिंह चौहान द्वारा पत्रकारों के टीकाकरण के लिये सूचना निदेशालय में आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं।
अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला टीकाकरण के दौरान मौके पर मौजूद रहे और टीकाकरण का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित कराया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस कोविड टीकाकरण कैम्प में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर वैक्सीन लगवाई।
इस कैंप में सभी मीडियाकर्मियों को “कोवैक्सीन” लगाई गई। 18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर दोनों वर्गों के लिए वैक्सीनेशन का अभियान चलाया। वैक्सीनेशन के पश्चात सभी पत्रकारों को 45 मिनट ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया।
पत्रकारों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर वैक्सीन लगाई गई। राज्य सरकार के इस निर्णय से सभी मीडियाकर्मी काफी प्रसन्न नजर आए।
सभी ने मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प के आयोजन के निर्णय के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।