Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल जीतीं

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने उत्तराखंड का केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव जीत लिया है. पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. आशा की जीत से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी की लहर है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रत्याशी की जीत की खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ये केदारनाथ की जनता की जीत है. केदारनाथ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। केदारघाटी की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। केदारनाथ विधानसभा चुनाव में पार्टी की आशा नौटियाल की जीत के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने सीएम आवास पहुंचे।