Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केदारनाथ उपचुनाव जीत के बाद BJP ने देहरादून में निकाला विजय जुलूस

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है. देहरादून में महानगर कार्यालय से मुख्यालय तक विजय जुलूस निकाला गया. भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में अपने प्रतिनिधि कांग्रेस प्रत्याशी को 5622 मतों से हराकर जीत हासिल की. उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है.

केदारनाथ उपचुनाव जीत के बाद देहरादून भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर ढोल नगाड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाने का लंबा दौर चला. प्रदेश मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक विनोद चमोली समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ जश्न मनाया.

केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार व्यक्त करने और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने देहरादून में विजय जुलूस में शामिल हुए. भाजपा का विजय जुलूस देहरादून परेड ग्राउंड पर मौजूद भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू होकर बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुआ. जहां मुख्यमंत्री धामी का पार्टी मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया गया. विजय जुलूस में मुख्यमंत्री धामी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.