Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बोले सीएम धामी, कहा राज्य में निवेश के लिए है अनुकूल माहौल

देहरादून, न्यूज़ आई : बृहस्पतिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार समूह बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा, राज्य में उद्योग लगाने वाले के लिए कई विभागों से अनुमति की फाइल रुकेगी नहीं। कहा, निवेशकों को सभी अनुमतियां देने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। कहा, राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। सरकार निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने, राज्य की आर्थिकी में वृद्धि के लिए कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए और क्या बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं, इसके लिए औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों से सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।