Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा

देहरादून, न्यूज़ आई: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को मेडल लगाकर सम्मानित किया।

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

– भदाणे विशाखा अशोक, एसपी रुद्रप्रयाग
– रेखा यादव, एसपी क्राइम, हरिद्वार
– अमित श्रीवास्तव द्वितीय, परिसहाय राज्यपाल
– सरिता डोबाल, एसपी सिटी देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए सेवा के आधार पर सेवा सम्मान चिह्न

– हरीश वर्मा, डिप्टी कमांडेंट, 46वीं बटालियन पीएसी

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

– रेनू लोहानी, एएसपी, विजिलेंस