Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की ली बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : बृहस्पतिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक ली। इसमें निजी संस्थानों ने कई समस्याएं रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। निजी संस्थानों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय शीघ्र ही ऑनलाइन मान्यता व पंजीकरण के लिए पोर्टल शुरू करेगा। भविष्य में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र डिजी लॉकर के माध्यम से दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल संस्थानों के लिए शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर ई-ग्रंथालय की स्थापित करने, वर्तमान में संचालित कोर्सों के साथ ही नये सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शुरू कराने के निर्देश दिए।