Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,

देहरादून, न्यूज़ आई : ऋषिकेश नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सीएम धामी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। सीएम ने कहा की ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक पंवार ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंवार के निधन पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।