Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

देहरादून, न्यूज़ आई : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के कैबिनेट और वहां के मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दौरा हो चुका है और आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनके मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे जहां रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया। आज दोपहर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनकी कैबिनेट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकलकर श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग यहां आकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं, यह पल बहुत अद्भुत है, हमारे साथ हमारे सभी सहयोगी मंत्रिमंडल दर्शन करने प्रभु राम का आए हैं, मेरे लिए बहुत भावुक करने वाले यह क्षण है। उन्होने कहा कि प्रभु राम 500 वर्ष बाद अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो गए हैं,सनातन समाज का जीत हुआ है, यह जीत पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है।