Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

नेशनल गेम्स में देशभर के 9728 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, देहरादून समेत आठ जिलों में 44 इवेंट

उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में महज 17 दिन शेष रह गए हैं। इसमें पूरे देश से 9728 महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 15613 लोग शामिल होंगे। नेशनल गेम्स को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश में राजधानी देहरादून सहित आठ जिलों में 44 इवेंट खेली जानी हैं। प्रदेश में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय खेल के लिए स्टेडियम सहित खेल संसाधन तैयार किए गए। 27 जनवरी से देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के साथ ही प्रत्येक खेल के डीओसी, तकनीकी स्टॉफ और सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 16 खेल विधाएं राजधानी देहरादून में होंगी। इसके साथ ही हरिद्वार में 03, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 06, नैनीताल में 09 और चंपावत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में 1-1 इवेंट आयोजित हैं। उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तो समापन 14 फरवरी को नैनीताल जिले के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार हल्द्वानी मेें होगा।