Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

28 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उ‌द्घाटन

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य बनने के बाद पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। आठ जिलों के 12 शहरों में 35 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए पूरे देश के करीब दस हजार से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संकल्प से शिखर तक टैग लाइन और ग्रीन गेम्स थीम पर होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की 26 जनवरी से शुरुआत हो जाएगी। 26 जनवरी को ट्रायथलान के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। हालांकि खेलों का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 14 फरवरी तक होने वाले इस समारोह में देश के सभी राज्यों के करीब दस हजार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खेलों में 35 खेलों से जुड़ी 47 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल भी शामिल हैं। उ‌द्घाटन समारोह का आगाज 2,025 स्कूली छात्र- छात्राएं शंखनाद के जरिये करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न शहरों के गुरुकुल, संस्कृत विवि, स्कूल व कालेजों के बच्चे शंख बजाकर लाइव प्रस्तुति देंगे। साथ ही, संस्कृत के श्लोकों का सामूहिक उच्चारण कर सनातन संस्कृति का संदेश देशभर में दिया जाएगा। पाश्र्वगायक जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन व पांडवास भी अपनी प्रस्तुति देंगे।