Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।  हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।