Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में पवित्र डुबकी लगाई. सीएम अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे. आज सुबह उन्होंने गंगा के संगम पर महाकुंभ स्नान किया. सीएम धामी ने अपनी माता जी को भी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराया. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- आदिकाल से अध्यात्म, ज्ञान व आस्था के पवित्र संगम ‘महाकुंभ’ में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया और प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। सनातन धर्म की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक महाकुंभ: 2025 (प्रयागराज) में माता जी को स्नान कराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।