Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी कार्यालयों में अब कुर्सी पर बैठकर भी कर सकेंगे योग

देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी कार्यालयों में अब कुर्सी पर बैठकर भी योग कर सकेंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने कुर्सी पर योग की इजाजत दी है। साथ ही कुर्सी पर योग के लिए वाई-ब्रेक एप जारी किया है। इस एप के माध्यम से कुर्सी पर बैठे योग के करने टिप्स मिलेंगे। इसके लिए मंत्रालय की ओर से कुर्सी पर योग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, कई बार अफसरों और कर्मियो के पास अलग समय न होने से योग के लिए किसी केंद्र पर नहीं जा सकते हैं। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय स्थल कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठकर ही योग कर सकते हैं। कार्यालयों में योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के उप सचिव संदीप सक्सेना ने कुर्सी पर योग को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कहा कि कार्यालय स्थल पर अधिकारी कुर्सी पर बैठे भी योग कर जीवनशैली को स्वस्थ बना सकते हैं। कंप्यूटर पर काम करने या कुर्सी पर लंबे समय पर बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें होने लगती है।