Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे

देहरादून, न्यूज़ आई : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

शुक्रवार को जौलीग्रांट  एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में अकादमी के आईएएस अधिकारियों के फेज एक के समापन समारोह में शिरकत करने पहंचे हैं।