Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

यूसीसी महाकुंभ की तरह ही किसी से भेदभाव नहीं करता- सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : देश में सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कराने के बाद महाकुंभ पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी भी महाकुंभ की तरह लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं करता. कौन किस जाति का है, धर्म या संप्रदाय का है, इससे यह कानून परे है. सभी के साथ समान भाव रखता है. शादी के रजिस्ट्रेशन से लेकर तलाक तक, सबकुछ कोर्ट के आदेश पर ही हो सकेगा. बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं, सबको समान रूप से सम्मान और अधिकार दिए गए हैं. सीएम संत समाज की ओर से आयोजित समरसता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में देश के सभी राज्यों से आए साधु-संन्यासियों का मैं देव भूमि उत्तराखंड के सेवक के रूप में हृदय से आभार और अभिनंदन करता हूं. आज त्रिवेणी की पवित्र भूमि पर महामंडलेश्वर कैलाशानंद के सानिध्य में संतों का जो आशीर्वाद मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं.