Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

ऋषिकेश में 1 से 7 मार्च तक बहेगी योग की गंगा, सीएम धामी करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) एक मार्च से सात मार्च तक ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होंगी। साथ ही आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।