Breaking News
  • परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 59 नई बसें, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम होगी परिवहन सेवाएं
  • सीएम ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की.
  • मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार समाज के कमजोर, एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क
  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब पहले से अधिक होगा।

स्वास्थ्य सचिव बोले- मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून, न्यूज़ आई: स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफडीए की टीम ने जिला भर से कुट्टू आटे के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। कुट्टू का आटा खाने से बीमार सभी 335 लोगों की हालत स्थिर है। अगले 24 घंटों में सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में छापा मारा कर कार्रवाई की है। जिसमें विभाग की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा, पिछले तीन महीने से विशेष अभियान चलाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। विभाग ने यूपी के खाद्य आयुक्त को भी 15 दिन पहले पत्र भेजकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने को कहा था। उत्तराखंड में अधिकांश मिलावटी उत्पाद यूपी से आते हैं।

टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं शिकायत

आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि खुले या संदिग्ध कुट्टू के आटे का सेवन न करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर ही खरीदारी करें। यदि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन के बाद अस्वस्थ महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मिलावटी आटे की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर करें।