Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम जाने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चारधाम की यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों की बसों को रवाना किया। ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों ने गढ़भोज का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम ने कहा कि सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं सभी से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह करता हूं। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के कुल बजट का 5% यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से सबकी सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष  चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी और एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि जब श्रद्धालु, यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर लौटें, देवभूमि उत्तराखंड में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों और सुखद अनुभव को साथ लेकर जाए।

कार्यक्रम में गढ़ भोग परोसा गया। जिसमें तीर्थयात्री और अन्य लोगों ने भड्डू की दाल और भात स्वाद लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।